इस आर्टिकल में यह सभी #हेडिंग शामिल हैं
भारतीय थलसेना में सैनिक भर्ती परीक्षा की कैसे करें
शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सुदृण युवाओं की नियुक्ति भारतीय थल सेना द्वारा सैनिक के रूप में विभिन्न पदों में की जाती है | सैनिक के रूप में भारत सैनिक भर्ती कार्यालयों द्वारा विज्ञापन या भर्ती रैली आयोजित कर की जाती है | छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं के लिए प्रतिवर्ष दो बार सैनिक भर्ती रैलियों का आयोजन विभिन्न जिला मुख्यालय में किया जाता है | हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है, आप अपने संपर्क के लोगों से जानकारी ले सकते है |
पद एवं आवश्यक शैक्षणिक, शारीरिक योग्यता
पद का नाम – सैनिक सामान्य डयूटी
शैक्षणिक योग्यता – 10 वी पास (45 % अंकों में उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33 % अंक प्राप्त किये हो ) यदि प्रार्थी ने 12 वी पास की हो तो 10 कक्षा में उत्तीर्ण अंक ही पर्याप्त होंगे |
आयु -17 ½, से 21 वर्ष |
शारीरिक योग्यता – कद 168 से मी, वजन- 50 कि.ग्रा, सीना-77 / 82 से.मी. |
पद का नाम – सैनिक लिपिक (क्लर्क / स्टोर कीपर)
शैक्षणिक योग्यता – 12 वी या समकक्ष पास ( कला, वाणिज्य या विज्ञान विषयों में) कम से कम कुल 50% अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 % अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो | 10 वी या 12 वी में अंग्रेजी तथा गणित में कम से कम 40 % अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए | यदि प्रार्थी स्नातक में अंग्रेजी और गणित से उत्तीर्ण हो तो 10 वी व 12 वी में प्रत्येक विषय में 40 % अंक होना आवश्यक है |
आयु -17 ½, से 23 वर्ष |
शारीरिक योग्यता – कद 162 से मी, वजन- 50 कि.ग्रा, सीना- 77 / 82 से.मी. |
पद का नाम – सैनिक नर्सिंग सहायक
शैक्षणिक योग्यता – 12 वी या समकक्ष पास ( अंग्रेजी,भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान विषयों से कम से कम कुल 50% अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 % अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो, और यदि बॉटनी, जूलॉजी, बायो साइंस, एवं अंग्रेजी विषय के साथ बी.एस.सी. उत्तीर्ण की है तो 12 वी समकक्ष में प्रतिशत लागू नहीं है |)
आयु -17 ½, से 23 वर्ष |
शारीरिक योग्यता – कद 167 से मी, वजन- 50 कि.ग्रा, सीना- 77 / 82 से.मी. |
पद का नाम – सैनिक तकनीकी ड्रेसर
शैक्षणिक योग्यता – 12 वी या समकक्ष पास ( अंग्रेजी,भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान विषयों से कम से कम कुल 50% अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 % अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो, और यदि बॉटनी, जूलॉजी, बायो साइंस, एवं अंग्रेजी विषय के साथ बी.एस.सी. उत्तीर्ण की है तो 12 वी समकक्ष में प्रतिशत लागू नहीं है |)
आयु -17 ½, से 23 वर्ष |
शारीरिक योग्यता – कद 167 से मी, वजन- 50 कि.ग्रा, सीना- 77 / 82 से.मी. |
पद का नाम – सैनिक तकनीकी ड्रेसर
शैक्षणिक योग्यता – 12 वी या समकक्ष पास ( अंग्रेजी,भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान विषयों से कम से कम कुल 50% अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 % अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो, और यदि बॉटनी, जूलॉजी, बायो साइंस, एवं अंग्रेजी विषय के साथ बी.एस.सी. उत्तीर्ण की है तो 12 वी समकक्ष में प्रतिशत लागू नहीं है |)
आयु -17 ½, से 21 वर्ष |
शारीरिक योग्यता – कद 167 से मी, वजन- 50 कि.ग्रा, सीना- 77 / 82 से.मी. |
पद का नाम – सैनिक तकनीकी (ड्रेसर)
शैक्षणिक योग्यता – 12वी अंग्रेजी,भौतिक, रसायन, विज्ञान, गणित, विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो,
आयु -17 ½, से 23 वर्ष |
शारीरिक योग्यता – कद 167 से मी, वजन- 50 कि.ग्रा, सीना- 76 / 81 से.मी. |
पद का नाम – सैनिक ड्रेडमेंन
शैक्षणिक योग्यता – 8 वी और उच्च शिक्षा प्राप्त,
आयु -17 ½, से 23 वर्ष |
शारीरिक योग्यता – कद 168 से मी, वजन- 48 कि.ग्रा, सीना- 71 / 81 से.मी. |
पद का नाम – सैनिक ड्रेडमेंन
शैक्षणिक योग्यता – 10 वी और उच्च शिक्षा प्राप्त,
आयु -17 ½, से 23 वर्ष |
शारीरिक योग्यता – कद 168 से मी, वजन- 48 कि.ग्रा, सीना- 71 / 81 से.मी. |
योग्यता में छूट
वर्ग- भूतपूर्व/सेवारत सैनिकों के पुत्र को
प्राप्त छूट
शैक्षणिक योग्यता –
ऊंचाई- 02 से.मी
सीना- 01 से.मी.
वजन- 02 कि.ग्रा
लिखित परीक्षा
अतिरिक्त 20 अंक लिखित परीक्षा में पास होने के लिए |
वर्ग- खिलाड़ियों के लिए – पिछले 2 साल में,
राष्ट्रीय / अंतराष्ट्रीय / स्कूल / कॉलेज / जिला / विश्वविद्यालय / राज्य स्तरीय / पहली या दूसरी श्रेणी पिछले 2 सालो में प्राप्त होने पर |
प्राप्त छूट
शैक्षणिक योग्यता –
ऊंचाई- 02 से.मी
सीना- 03 से.मी.
वजन- 05 कि.ग्रा
लिखित परीक्षा
20 अंक अंतराष्ट्रीय / 15 अंक राष्ट्रीय / 10 अंक राज्य / 05 अंक विश्वविद्यालय या जिला स्तर पर |
वर्ग- एन.सी.सी. के ए.बी.सी. प्रमाण पत्र धारक
प्राप्त छूट
शैक्षणिक योग्यता –
ऊंचाई-
सीना-
वजन-
लिखित परीक्षा
सैनिक सामान्य डुयूटी एवं ट्रेडमेन की लिखीत परीक्षा में छूट
- ए प्रमाण – 5 अंक,
- बी प्रमाण – 10 अंक,
- सी प्रमाण – 15 अंक,
अनुसूचित जनजाति (ST) आवेदकों हेतु ऊंचाई 162 से.मी. वजन 48 कि.ग्रा शिक्षा 8 वी पास (सामान्य डूयूटी, ड्रेडमेन) प्रार्थी के लिए |
लिखित परीक्षा में प्रवेश पत्र जारी होने से पूर्व आवेदक को अपनी पसंद देना होता है, कि वह किस श्रेणी (8वी /10वी) का लिखित पेपर देना चाहता है | 10 वी पर आधारित पेपर देता है तो सामान्य मेरिट लिस्ट में माना जावेगा, जिसके पदों की संख्या तुलनात्मक रूप से अधिक होती है |
लिपिक पद हेतु वे अभ्यार्थी जिनके पास ओ प्लस या उससे अधिक स्तर का कम्प्यूटर प्रमाण पत्र हो, डी.ओ.ई.ए.सी.सी. सोसायटी द्वारा जारी किया गया उसे 15 अंक लिखित परीक्षा में अतिरिक्त अंक मिलते है |
चयन प्रक्रिया :-
1 . भारतीय थल सेना द्वारा आयोजित भर्ती रैली में चयन की प्रक्रिया निम्नानुसार सम्पन्न होती है
- 1600 मीटर की दौड़ – इस दौड़ को पूर्ण करने हेतु अधिकतम 6 मिनट 20 सेकंड का समय निर्धारित है |
- 05 मिनट 40 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर – 60 अंक
- 05 मिनट 41 सेकंड से 05 मिनट 50 सेकंड में – 48 अंक
- 05 मिनट 51 सेकंड से 06 मिनट 05 सेकंड में – 36 अंक
- 06 मिनट 06 सेकंड से 06 मिनट 20 सेकंड में – 24 अंक
- 06 मिनट 20 सेकंड के पश्चात् – फेल
2. बीम लगाना – बीम अंदर से पकड़ कर लगाया जाता है, इसके अंक निम्नानुसार है –
- 10 बीम लगाने पर – 40 अंक
- 09 बीम लगाने पर – 33 अंक
- 08 बीम लगाने पर – 27 अंक
- 07 बीम लगाने पर – 21 अंक
- 06 बीम लगाने पर – 16 अंक
- 06 बीम से कम – फेल
बीम एवं दौड़ के अतिरिक्त 09 फ़ीट गढ्डा कूदना तथा बैलेंसिग बीम पर चलना पड़ता है |
चिकित्सा जाँच – शारीरिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का थल सेना की चिकित्सा टीम द्वारा चिकित्सा जाँच की जाती है |
लिखित परीक्षा:- लिखित परीक्षा विभिन्न पदों के लिए निम्नानुसार होता है |
पद का नाम-सैनिक(सामान्य डूयूटी)
- प्रश्नों की संख्या – 50 (गणित-15, विज्ञान-15, सामान्य ज्ञान-20)
- कुल अंक – 100,
- न्यूनतम अर्हक अंक – 40
- समय – 1 घंटा,
पद का नाम- सैनिक (ट्रेडमेन)
- प्रश्नों की संख्या – 50 (गणित-15, विज्ञान-15, सामान्य ज्ञान-20)
- कुल अंक – 100,
- न्यूनतम अर्हक अंक – 40
- समय – 1 घंटा,
पद का नाम- सैनिक (लिपिक / स्टोर कीपर)
- प्रश्नों की संख्या – 50 (गणित-06, विज्ञान-05, सामान्य ज्ञान-05, कम्प्यूटर 09, अंग्रेजी बहुविकल्पीय एवं वर्णात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न )
- कुल अंक – 200 ( इसमें से 100 अंग्रेजी का होता है, शेष 100 अंक अन्य सभी भाग के लिए होता है,
- न्यूनतम अर्हक अंक – 80
- समय – 1 घंटा,
पद का नाम- सैनिक (तकनिकी)
- प्रश्नों की संख्या – 50 (गणित-15, रसायन-10, भौतिक-15, सामान्य ज्ञान-10)
- कुल अंक – 200
- न्यूनतम अर्हक अंक – 80
- समय – 1 घंटा,
टीम :- सैनिक ( सामान्य डूयूटी एवं ट्रेडमेन ) में नकारात्मक मूल्यांकन किया जाता है, तथा प्रत्येक गलत उत्तर पर आधा अंक (0.5) काटा जाता है |
अंतिम चयन सूची :-
सैनिक (सामान्य डूयूटी एवं ट्रेडमेन) पद पर चयन शारीरिक परिक्षण के 100 अंक एवं लिखित परीक्षा के 100 अंक के योग 200 अंक के प्राप्तांको के आधार पर किया जाता है |
सैनिक ( तकनीकी एवं लिपिक) पद पर अंतिम चयन लिखित परीक्षा प्राप्तांको के आधार पर ही किया जाता है | इसमें शारीरिक परिक्षण के अंक नहीं जोड़े जाते है |
टीप :-
- सेना भर्ती में अजा/अजजा/अपिव केआवेदकों के लिए कोई आरक्षण नहीं होता है |
- सेना के ये पद पुरुष आवेदकों के लिए ही होते है |
परीक्षा की तैयारी :- लिखित परीक्षा की तैयारी के लिये अरिहन्त प्रकाशन, लूसेन्ट प्रकाशन, की सामान्य ज्ञान, रामसिंह यादव, तथा उपकार प्रकाशन की पुस्तकें उपयोगी है | ट्रेडमेन एवं जीडी लिए SCERT रायपुर द्वारा प्रकाशित पुस्तिका भी लाभदायक है |
संपर्क :- थल सेना में भर्ती का आयोजन सेना भर्ती कार्यालयों द्वारा किया जाता है, या आप अपने जिला रोज़गार अधिकारी से संपर्क कर सकते है |
अधिक जानकारी के लिए सेना के वेबसाइट www.indianarmy.nic.in पर लॉग ऑन कर सकते है |
नोट:– यह जानकारी वेबसाइट से ली गई है, जानकारी बदल भी सकती है, यह कोई सेना का वेबसाइट नहीं है, यह Vacancy और करियर मार्गदर्शन वेबसाइट है |
Leave a Reply