बॉलीवुड सनसनी जवां दिलों की धड़कन दीपिका ने आखिरकार इटली में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह से शादी रचा लिया है। रणवीर महिलाओं व युथ आइकन के रूप में माने जाते हैं। उनका कसरती बदन और कैरेक्टर में डूबकर निकलने वाले एक्टिंग ने सभी को ख़ासा प्रभावित किया है।
इससे पहले कई टीवी इंटरव्यू में रणवीर अपने इंटिमेट अफेयर के बारे में खुलकर बात करते देखे गए हैं। और कई ऐक्ट्रेस के साथ उनके लिंकअप की बातें भी खूब सुर्खियां बटोरी है।
बात करें दीपिका की तो उनके नाम को कई लोगों के साथ जोड़ा गया और उन्हें कई बार डेट और बाहर स्पॉट किया गया है।
आखिरकार तमाम अटकलों पर ब्रेक लगाते हुए दोनों जोड़ी ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। इससे पहले दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। कई हिट फिल्में उनके नाम हैं। उनकी जोड़ी बेस्ट पॉपुलर जोड़ी ऑनस्क्रीन व ऑफस्क्रीन मानी जाती है।
शादी के लिए उन्होंने भी इटली को चुना और सिंधी रीति रिवाज से दोनों की शादी पूरे परिवार के साथ सम्पन्न हुआ। सबसे ज्यादा दिलचस्पी लोग उनकी हनीमून प्लानिंग को लेकर लोग कयास लगा रहे हैं। ये दोनों जोड़ा आखिर कहाँ अपनी प्लानिंग जमा रहे हैं।
लोगों में इतनी बेताबी है कि सोशल मीडिया में इस बात को लेकर कई तरह के मिम्स चल रहे हैं। जिसमें कुछ निजी ट्रावेल कम्पनियों से बात करते दिखाया जा रहा है।
मजेदार बात ये है कि आखिर लोगों ने इस खबर को कैसे लिक कर लिया कि ये दोनों भी विराट और अनुष्का की तरह फिनलैंड में अपना हनीमून प्लान कर रहे हैं।
ये खबर पहले बहुत गुप्त रखा गया था लेकिन मीडिया में ये बात उड़ गई कि वे दोनों फिनलैंड की झील का मजा लेंगे।
जहां शानदार नेचरल रिसॉर्ट में वो अपनी यादगार शाम गुजारने वाले हैं।
आजकल बिजनेसमैन, बॉलीवुड स्टार हो या क्रिकेटर शादी के लिए इटली और हनीमून के लिए कोई प्राकृतिक बर्फीली वादियां जो कहीं दूर देश में हो ऐसी जगह पहली पसंद बनी हुई है।
पहले के समय में दार्जिलिंग या स्विट्जरलैंड को बहुत पसंद किया जाता था लेकिन समय के साथ ट्रावेल, वीकेंड या कहें कि हनीमून डेस्टिनेशन बीच या झील के किनारे ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
खैर आने वाला समय बताएगा कि प्रियंका निक, विराट अनुष्का, अम्बानी परिवार की लाडली और दिलफेंक आशिक रणवीर और दीपिका को कौन सी जगह सबसे ज्यादा मनमाफिक लगी।
-Amit K.C.
#दीपिका #रणवीर #शादी #हनीमून #इटली #फिनलैंड #विराट #अनुष्का #प्रियंका #बॉलीवुड #स्टार #फ़िल्म
Leave a Reply