जब बच्चा बड़ा होने लगता है, तो उसी के साथ उसकी जोड़ी की चाह माँ, परिवार सभी करने शुरू कर देते है |
फिर एक दिन समय आता था, जब विवाह कर दिया था |
बारात दूर गाँव से पैदल आते, कई दिनों के सफ़र के बाद पहुँचते |
![]() |
credit by google search |
आज से 30 वर्ष 1990 अगल पहले ही जाते है, तो बैल गाड़ी, भैस गाड़ी से ही बारात जाते थे, उस ज़माने में सायकल किसी के पास होना आज के बाइक से जायदा महत्वपूर्ण था |
एक गाँव में एक सायकल, एक टी.वी. एक रेडियो, बहुत था, उस ज़माने में गाँव में अख़बार शब्द तक नहीं पहुच पाया था, आज की कार, बाइक, ट्रेक्टर, उस ज़माने में सिर्फ किसी-किसी गाँव में हुआ करती थी |
चोर-डाकू का लुटेरो का खतरा, तो वही भूतो का डर, और आज का, लाइट तो बहुत दूर की बात है, आज से 30 पहले के ज़माने में गाँव में लाइट का एक खम्भा भी नहीं हुआ करता था |
खाना पकाने के लिए, आज जलाने के लिए, एक गाँव में लोग आज की गुंडी को दिन रात जलाकर रखते, और उसी से पूरा गाँव आग जलाता |
जब बारात जाते थे, तो खाने का सामग्री, बर्तन भी मिटटी का, पानी कुआँ या तालाब का, आग गोबर से बने, छेना को आज लगाकर रखते और उसी से आज जलाते |
बहुत दिनों के सफ़र, थकान, भूख, प्यास के बाद बारात पहुचते, आज से 1990 के दशक में गाँव में अच्छी सड़क की काल्पन भी बहुत दूर थी, सिर्फ कच्ची सड़क और, खेत खलिहान |
इन्ही भूख, प्यास, चलने की समस्या, दूर सफ़र, चोर डाकू, की वजह से सिर्फ पुरुष ही बारात जाते थे, बच्चो और नारियों को नहीं ले जाया जाता था |
आज भी इसी मज़बूरी को नारी झेल रही है, कितना खवाब सजाये रहती है, नारी अपने बच्चे की विवाह की, जीवन में बच्चे की फिर बच्चे की विवाह की, और विवाह के बाद वंश की |
आज भी नारियों को बारात नहीं ले जाया जाता, क्योकि किसी ने यह सोचा ही नहीं है |
उस माँ की भी सोचो जो अपने लड़के का विवाह तक नहीं देख पा रही है |
आखिर ये कैसी मज़बूरी है, क्या आने-जाने के लिये अच्छी सड़क नहीं है |
यातायात का साधन नहीं है |
चोर डाकू का खतरा है |
तो फिर क्या खराबी है, महिलाओ को बारात ले जाने में, आखिर सभी रिश्तेदार विवाह में शामिल होने ही तो आते है |
या सिर्फ बहु का सिर्फ चेहरा देखने |
यह समस्या गाँव में देखने को जायदा मिलती है |
इस बात को आपको गहराई से समझना होगा |
आपको निर्णय लेना होगा, मैं अपनी माँ को, और समस्त रिश्तेदार नारियों को अपने विवाह में ले जाऊंगा |
तभी तो 21वी सदी का विवाह सफल होगा |
Leave a Reply